Saturday 13 August 2022

हमारा तिरंगा

देश में तिरंगा 
सरकारी भवनों पर तिरंगा 
न्यायालय और पाठशाला में  तिरंगा 
हर जगह तिरंगा 
तिरंगा हमेशा फहराया है
सम्मान के साथ
आजादी का जश्न मनाया है बचपन से
अब तक तो मन में सभी के
सडक पर 
ऑफिस में 
प्रभात फेरी में 
अब हर घर में 
लाल किले से शुरू हुई यात्रा 
हर घर तक पहुंच गई 
हमारा शान
हमारी आन
हमारा गौरव
सबका प्रतीक 
कोई कहें या न कहें 
यह तो हर भारतीय की शान है
सबको प्यारा सबसे न्यारा 
तिरंगा हमारा 


No comments:

Post a Comment