Tuesday 7 March 2023

होली का एक पहलू यह भी

होलिका महाराज हिरण्यकषिपु की बहन थी
एक राजा की बहन
एक राज्य की राजकुमारी 
एक ईश्वरीय वरदान से युक्त राजा
ईश्वर का कभी परम भक्त भी रहा होगा तभी तो वरदान प्राप्त हुआ 
किसी के हाथों नहीं मर सकता
न मानव न पशु 
न दिन न रात 
न घर में न बाहर
न अस्त्र न शस्त्र 
न दिन में न रात में 
आशीर्वाद और वरदान भी भक्त को दिया था भगवान ने
उसको कैसे जाने देते
भक्त का मान रखना जो था
हाँ अब वह घमंड के कारण राक्षसी प्रवृत्ति का हो गया था
अन्याय की पराकाष्ठा चरम सीमा पर थी
उसको मारने के लिए नरसिंह का अवतार लिया
उसी का बेटा परम भक्त प्रह्लाद हुए 
नास्तिक के घर परम आस्तिक का जन्म 
उनको मारने के तमाम उपाय
नहीं सफल हुआ
होलिका बहन की याद आई
बैठा दिया बुआ की गोद में अग्नि में 
प्रह्लाद पर ईश्वर की कृपा थी वह तो बच आए
होलिका जल गई
उस दिन भी एक नारी चिता पर चढाई गयी थी
उसे सती बनाया गया था
आज हम होलिका दहन करते हैं 
होलिका माता की पूजा करते हैं 
इसका एक पहलू भी है
प्रह्लाद परम भक्त कहलाए
हिरण्यकशिपु को ईश्वर के हाथ मुक्ति मिली
रही होलिका जिसे हम आज भी जलाते हैं 
बुराई के प्रतीक में 
कहीं न कहीं वह भी अन्याय हुआ था ।

No comments:

Post a Comment