Monday 25 September 2023

बेटियां जो हैं ना

ये बेटियां जो होती है ना 
जन्नत की परियां होती है
खुदा भेजता है उनको इस जहां में 
मन की सुंदर ये अजीज संतान 
कितना कुछ दे जाती है
नहीं उसका कोई हिसाब 
एक नहीं दो घरों की रौनक 
जहाँ रहती वहाँ अपनी रोशनी फैलाती 
गरीब से गरीब बाप को भी धनवान कर जाती 
कन्या दान जैसा महा दान करवाकर बाप को दानी बना जाती 
नया निर्माण करती 
संतान को जन्म दे वृक्ष बेल बढाती
उनको सींचती, पल्लवित करती
सक्षम नागरिक बना समाज को अर्पण करती 
शक्ति स्वरूपा ये बेटियां 
धन्य है वो माई - बाप
जिनके घर जन्मती ये बेटियां। 

No comments:

Post a Comment