Wednesday 6 September 2023

आज ब्रह्मांड के स्वामी का जन्मदिन है

आज मेरे भगवान का जन्मदिन है
आज यशोदा के लाला का जन्मदिन है
आज राधा और गोपियों के कान्हा का जन्मदिन है 
आज सुदामा के मित्र का जन्मदिन है 
आज संदीपन मुनी के शिष्य का जन्मदिन है 
आज गोवर्धन धारी और कालिया मर्दन वाले का जन्मदिन है
आज देवकी  के बेटे का जन्मदिन है
आज कुंती के भतीजे का जन्मदिन है
आज द्रोपदी के सखा का जन्मदिन है 
आज अभिमन्यु के मामा का जन्मदिन है
आज बलराम और सुभद्रा के भाई का जन्मदिन है
आज अर्जुन के सारथी का जन्मदिन है 
आज महाभारत के सुदर्शन चक्र धारी का जन्मदिन है 
आज भगवद्गीता के उपदेशक का जन्मदिन है 
आज संपूर्ण ब्रह्माण्ड के स्वामी का जन्मदिन है 
पृथ्वी का कण-कण उन्हीं से है
सब सहभागी हो
प्रेम और उल्लास से मनाएं 
कहें  
   हाथी , घोड़ा , पालकी 
             जय कन्हैया लाल की 

No comments:

Post a Comment