Saturday 9 September 2023

भारत - इंडिया - हिन्दुस्तान

भारत गाँव में बसता है
इंडिया शहर में बसता है
भारत खेत - खलिहान में बसता है
इंडिया टेक्नोलॉजी में बसता है
भारत मातृभाषा में बसता है
इंडिया विदेशी भाषा में रहता है 
भारत परंपरा और संस्कृति का पूरक है 
इंडिया आधुनिकता और मार्डन जगत का 
भारत में तांगा- बैलगाड़ी 
इंडिया में बस - बुलेट ट्रेन 
भारत में तीर्थ स्थल
इंडिया में माॅल और सिनेमा घर 
भारत में हरियाली 
इंडिया में सीमेंट और कांक्रीट की गगनचुंबी इमारतें 
भारत में जीवनदायिनी नदी 
इंडिया में  विशाल समुंदर 
भारत में साडी और सूट
इंडिया में जीन्स और फ्राॅक 
भारत पुरातन में जीता है 
इंडिया नए-नए खोजों में 
भारत स्थिरता की ओर 
इंडिया विकास की ओर 
भारत धर्म गुरू और धर्म ग्रंथों से भरपूर
इंडिया विज्ञान और वैज्ञानिकों से समर्थ 
रण छिडा है
किसे छोड़ दे
किसे अपना ले
भारत और इंडिया दोनों तो अपने ही हैं 
हमारी पहचान तो दोनों से हैं 
कान्हा और कृष्ण एक ही है
एक गोकुल का छोरा दूसरा मथुरा नरेश 
नाम ही अलग है
क्या फर्क पडता है 
एक और भी तो नाम है अपना 
इंडियन और भारतीय से भी ऊपर 
उसे कैसे भूले 
हम है हिन्दुस्तानी 
यूनान , मिस्र,  रोमा
   सब मिट गए जहाँ से 
          कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी 
                  सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा। 

No comments:

Post a Comment