Wednesday 8 November 2023

अमरता का वरदान तो किसी को नहीं

मैंने सूरज को उगते भी देखा है
मैंने सूरज को ढलते भी देखा है
उनके उदय की प्रतीक्षा करते भी देखा है
उनको प्रणाम करते भी देखा है सबको
संझा को उनके जाने की प्रतीक्षा करते भी देखा है
क्योंकि यह कर्म से जुड़े हुए हैं 
जैसे ही उगते हैं 
सब काम पर लग जाते हैं 
जैसे ही अस्त होते है
सब विश्राम की सोच लेते हैं 
पंछी अपने घोंसलों की तरफ
पशु अपने घर की तरफ 
मनुष्य का भी यही हाल
क्या सब स्वार्थ से जुड़े हैं 
जिसके आने की प्रतीक्षा उसके जाने की भी प्रतीक्षा 
शायद नहीं 
प्रकृति का नियम है
जो आया है उसको तो जाना ही है
जन्म और मृत्यु दोनों का उत्सव 
एक समय जो आपकी तूती बोलती थी
आज कोई देखने और सुनने वाला नहीं 
उदयाचल के सूर्य को सांझ को अस्तांचल का रास्ता दिखा दिया जाता है
भगवान भास्कर फिर आते हैं उदित होकर
आत्मा भी तो यही करती है
आज इस शरीर में तो कल किसी और जगह 
अमरता का वरदान तो किसी को नहीं 

No comments:

Post a Comment