Monday 1 April 2024

मुझे यह बनना है

हर बच्चे को कुछ न कुछ बनना है
सबको बडा ओहदा 
जैसे डाक्टर इंजीनियर और अफसर 
और सब काम जैसे काम नहीं 
यही सोच रख 
या तो बन पाते हैं या कुछ बनते नहीं 
माता-पिता और रिश्तेदार 
सब की यही कामना 
बजाय इन सबके
पहले तो उसे इंसान बनाएं 
दुनिया से रूबरू करवाए 
शिक्षा और मेहनत का महत्व समझाए 
जीने का ढंग समझाए 
संघर्षों से सामना करना सिखाएं 
हर परिस्थिति में रहना सिखाएं 
इतना आसान नहीं है जीना
पग पग पर कांटे बिछे हैं 
उन पर चलना होगा
आग का दरिया पार करना होगा
तब जाकर जीवन नैया पार लगेंगी 
जो बनना है वह बन जाएंगा 
अगर उसे जीवन का मर्म समझ आ जाएंगा। 

No comments:

Post a Comment