Wednesday 19 June 2024

जाने दो

बच्चे विदेश जा रहे हैं 
बच्चे दूसरे शहर में जा रहे हैं 
अरे जाने दो 
उनको उड़ान भरना है 
अपने सपने पूरे करने है
आपके सपने भी उसमें शामिल हैं 
क्या इसलिए पंख दिए थे
जाना तो सबको है
एक न एक दिन
इसलिए किसी को जकड़ कर रखना है
प्यार का वास्ता देकर 
पुराने पत्ते गिरते हैं 
नए पत्ते आते हैं 
कोई जीव का बच्चा साथ नहीं रहता 
सब साथ छोड़ जाते हैं 
फिर मनुष्य अपवाद क्यों 
सबसे अक्लमंद प्राणी 
आना - जाना है
प्रकृति का यही खेला है 
कोई इससे नहीं अछूता 

No comments:

Post a Comment