पानी - पानी हुई
हर जगह पानी की मारी
सबको घरों में कर दिया कैद
लोकल की रफ्तार भी मंद
कही कही तो ठप्प
काम फिर भी जारी है
कहीं नहीं थमी है
दूध - अखबार भी टाइम से
कामवाली और सुरक्षा गार्ड भी
सबकी दुकान खुली है
घुटना भर पानी है
तब भी सब जारी है
यहाँ बस काम ही भारी है
कुछ समय बारिश रुक जाए
फिर सब वैसे ही दौड़ पड़ेगे
No comments:
Post a Comment