Tuesday, 14 July 2026

समुंदर होना ????

समुंदर होना आसान नहीं है 
सब कुछ अपने में समा लेना 
अपनी गहराई की थाह किसी को न लगने देना 
अपनी सारी पीड़ा को नमक में रूपांतरित कर देना 
वेग आता भी तो फिर तुरंत पीछे हट जाना 
अपनी सीमा में रहना 
अवांछित को बाहर निकाल देना 
साफ हो या गंदा 
नदी हो या नाला 
सबके पानी को अपने अंदर ले लेना 
धूप में अपने को जला वाष्प बनाना 
उसी को फिर से स्वच्छ जल में बरसवाना 
पाटता  जाता फिर भी कुछ नहीं कहता 
न जाने कितने जीवों का घर 
सीप में मोती बनाता 
न जाने कितने अमूल्य जवाहरात इसके गर्भ में 
फिर भी घमंड नहीं 
जो आता अपने किनारे बैठा लहरों से सहलाता  
तुम भी ऊंचे बनो अपनी मर्यादा में रहकर 

No comments:

Post a Comment