हम सबको समझ नहीं आते हैं
क्यों ??
समझ नहीं पाए
ऐसा नहीं कि आप समझ न पाए
नासमझ आप भी नहीं
हम भी नहीं
समझदार हम भी समझदार आप भी
अब समझना ना चाहे तो बात और है
यह सब समझ समझ का फेर है
जो हमको समझ गए
हम उनके होकर रह गए
जो नहीं समझे उनसे किनारा कर लिया
हमें अपना स्वयं प्यारा है
किसी और से कुछ नहीं अपेक्षा
बस हमको समझे
दिखावट हमें पसंद नहीं
जो है जैसे हैं
उसी में अपना लो
अन्यथा रास्ता नाप लो
तुम अपने रास्ते
हम अपने रास्ते
No comments:
Post a Comment