Wednesday 25 September 2019

हर घर में सोनाक्षी सिन्हा है

संजीवनी को कौन और किसके लिए लाए थे
यह शायद आज की पीढ़ी के लोग जानते होगे
और कितने ??
सोनाक्षी सिन्हा की श्रेणी आज की पीढी है
उन्हें इतिहास और धर्म से कोई लेना-देना नहीं है
विज्ञान और टेक्नालॉजी का युग है
कल को शायद यह भी नहीं जाने
राम कौन है ??
यह कोई अंसभव नहीं है
आज हर हिंदू निश्चय करे
अपने बच्चों को रामायण ,महाभारत और श्रीमदभागवत तथा पुराणों से अवश्य परिचित कराएगा
यह तो तब होगा
जब वह भी यह सब जाने
आज तो क्या पिछली पीढ़ी भी स्वयं से पूछे
रोजी-रोटी की जुगाड़ में हमारे ग्रंथ कहीं पीछे छूट गए
न वह चौपाल रही
न वह रामचरित मानस का पाठ रहा
आज भी रामलीला होती है
पर कितने लोग देखने जाते हैं
आज की पीढी रामलीला देखेगी
या इंटरनेट पर रहना पसंद करते हैं
हर घर का यह हाल है
यह शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी की बात नहीं है
हमारी वर्तमान पीढ़ी का यही हाल है
सोनाक्षी के माध्यम से यह सोचने को मजबूर कर दिया
हम हिन्दू सच में अपने आराध्य देव से कितने परिचित है
राम-राज्य की कल्पना महात्मा गाँधी की थी
तब राम का चरित्र ,रामायण को फिर से जागृत करना है
राम मंदिर तो जब बनेगा तब बनेगा
पर हर हदय में राम का वास हो
और वह तब जब रामायण की जानकारी हो
आज हमारी यही विडंबना है
हर घर में सोनाक्षी सिन्हा है

No comments:

Post a Comment