Friday 11 November 2022

हम लडके वाले

जमाना सच में बदला है
बदलाव तो हुआ है
मन उसको स्वीकार नहीं कर पा रहा है
परम्परा जो जड जमा कर रखी है
सत्य तो स्वीकार करना पडेगा
कितनी चोट लगती है
जब अहम् आहत होता है
कभी लडकी वालों से सीधे मुंह बात न करने वाले
आज उनकी राह देख रहे हैं 
गाँव में यह दृश्य देखा
हर घर में एक - दो कुँवारे लडके हैं 
शादी की उम्र हो गई है
कोई नहीं  आ रहा है
राह देखते बैठे हैं 
जो घर का द्वार  कभी तिलकहरू से भरा रहता था
उसका यह हाल
लडकी वाले की भी अब मांग है
लडका ऐसा हो
घर ऐसा हो
छोटी फैमिली हो
काम न करना पडे 
शहर में रहना है
लडकियों के भी नखरे हैं 
दहेज प्रथा तो अभी भी है
नजरिया अवश्य बदला है
अब वही घर भाग्यवान नहीं 
जहाँ लडके हो
अब लडकी वाले भाग्यवान दिख रहे हैं 
बेटों वालों का घर रिक्तता से घिरा
बेटियों वालों का भरा हुआ 
तीज - त्यौहार पर बेटी अपने पति के साथ आकर घर गुलजार करती है
बदलाव तो हो 
होना भी है 
लेकिन समझदारी दोनों को दिखानी  होगी 
तभी सामाजिक ढांचा खड़ा रह पाएंगा 
नहीं तो वह लडखडाता रहेगा 
नैतिकता का ह्रास होता रहेगा ।

No comments:

Post a Comment