Monday 14 November 2022

यह मुंबई है मेरी जान

यह मुंबई है मेरी जान
यह जमीन से उठाकर आसमान पर पहुंचाती है
पर उसी को
जो यहाँ आकर परीक्षा देता है
कठिन से कठिन 
बडा पाव और फुटपाथ
यह दो माध्यम
एक पेट भरता है
दूसरा आसरा
नीचे जमीन छत पर आसमान
इनके बीच व्यक्ति
मेहनतकश लोगों को आदर
छोटे से छोटे आए
बडे से बडे बने
नाम और पहचान
यह इसी की बदौलत
लहराता सागर 
सारी नदियों को समा लेता है
ऐसी हमारी मुंबई सबको समा लेती है
अनचाहे को सागर भी बाहर कर देता है
मुंबई में रहना होगा 
तब उसकी आन और शान बनाएं रखने की जिम्मेदारी हर नागरिक की
हर मुंबईकर की
यहाँ अनैतिकता नहीं चलेगी
यह वह शहर है जो सबसे सुरक्षित हैं
रात के बारह बजे भी 
पूरी रात भी
मुंबई कभी सोती नहीं है
न  कभी होश खोती है
हमेशा सतर्क
कुछ असामाजिक तत्वों के कारण आज वह कुछ परेशान
ईमानदारी से काम करना
मेहनत करना
तब यह आपकी अपनी हो जाएंगी
यहाँ कोई भूखा नहीं रहता
यह सबका पेट भरती है
तब ऐसी मुंबई को दिल से सलाम
मुंबई हमारी और हम मुंबई के

No comments:

Post a Comment