Sunday 28 January 2024

राम मंदिर नहीं है यह भारत की आत्मा है

राम का मंदिर बस मंदिर है भगवान का
यह मत समझो
यह तो गवाह है हमारे धैर्य का 
यह तो विश्वास है सनातन धर्म का
यह तो तपस्या है हमारे पूर्वजों की
यह तो त्याग है साधु- संतों  - भक्तों का 
यह तो धरोहर है हमारे पूर्वजों का
यह अभिमान है भारत भूमि का 
यह भाल है वीरों का 
यह प्रतीक है एकता और सद्भावना का 
यह प्रमाण है भाईचारे का
यह निशान है हमारी सभ्यता और संस्कृति का
यह आदर्श है हमारा 
यह विकास है भारत का 
ये राम नहीं हमारी आत्मा है
यहाँ तो कण-कण में राम 
यहाँ मुख में राम
सुबह ही शुरू होती राम के नाम से
जीवन का अंत भी राम नाम से
राम केवल राम ही नहीं 
यह भारत की आत्मा है 
राम राज्य में रहना हर भारतीय की इच्छा। 

No comments:

Post a Comment