Sunday, 26 July 2026

स्त्री-पुरुष

श्रंगार कि संघर्ष 
कामकाजी या घरेलू 
भागती - दौड़ती या आराम पसंद 
तेज तर्रार या सीधी सादी 
विरोध में खड़ी होने वाली या हर बात में सहमति 
आत्मनिर्भर या दूसरों पर निर्भर 
पढ़ी - लिखी या अनपढ़ 
स्वतंत्र या गुलाम 
हार न मानने वाली 
परिस्थिति का सामना करने वाली या फिर कुछ न कर सकने वाली 
निडर या डरपोक 
सुंदर या साधारण 
गोरी या सांवली 
समझदार या लड़ाकू 
आप कैसी स्त्री को पसंद करेंगे 
पुरुष के कंधे से कंधा मिलाने वाली 
अपनी जायज- नाजायज मांग मनवाने वाली 
सुसंस्कृत,  सभ्य और समझदार 
घरनी से घर 
तब उसे चलाने वाली कैसी हो ??
पसंद या नापसंद आपकी च्वाइस 
रहना - निभाना आपको 
तब चुनाव भी गलत - सही जो हो 
उसके जिम्मेदार आप 
और कोई नहीं 

No comments:

Post a Comment